Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मोदी के खिलाफ विदेशी तथा देशी षड्यंत्र रचे जा रहे है : महिपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 29, 2023 Tags: , , , , , ,

 BOL PANIPAT : 29 जून, देश तेजी से आगे बढ़ रहा है । हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। आज भारत हथियारों का निर्यातक बन चुका है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सामरिक शक्ति है । ये शब्द सांसद संजय भाटिया ने स्थानीय एस डी कालेज में एक प्रबुद्ध सम्मेलन की संबोधित करते हुए कही । संजय आगे कहा की मोदी के नेतृत्व भारत आर्थिक प्रगति कर रहा है । कोविड़ काल में सभी देशों की अर्थव्यवस्था लड़खडाई  केवल भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी ये करिश्मा मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही हो पाया है।
उन्होंने कहा की विश्व की कुछ शक्तियां भारत को उभरता हुआ नही देखना चाहती वे विपक्ष के साथ मिल देश के विकास व गौरव का भी विरोध करते है।
उन्होंने कहा की प्रबुद्ध नागरिक समाज को प्रभावित करते है i वे विपक्ष तथा विदेशी दुष्प्रचार के बारे में लोगो को जागरूक करे ।
सम्मेलन के आरंभ में भारत माता , डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया  तथा दीप प्रज्वलित किया गया । कार्यक्रम संयोजक एवं नगर निगम पार्षद रविंद्र भारिया ने सांसद संजय भाटिया , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक महिपाल ढांडा ,जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्ण छोकर किवना,गजेंद्र सलूजा,कुलदीप कौशिक,सुलेख डिड वाडा व डा जगजीत आहूजा का पुष्प गुच्छ देकर तथा शाल भेंट कर स्वागत किया।
सम्मेलन  की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मोदी ने डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे विश्व को डिजिटल इंडिया की ताकत दिखाई है। आज भारत में  सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन होता है। उन्होंने कहा की प्रबुद्ध वर्ग आंकड़ों के साथ अपना पक्ष रखने में सक्षम होता है। इसलिए आंकड़ों के साथ लोगो को संतुष्ट करे ।लोगो को बताएं कि  मोदी ने 12 करोड़ से अधिक शौचालय  बनाए  ,प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत साढ़े तीन लाख से अधिक मकान बनवाया। इस प्रकार मोदी के समर्थन में प्रबुद्ध नागरिकों के मुहिम चला कर देश हित का काम कर सकते है।
कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक महिपाल ढांडा ने संबोधित करते हुए कहा की 2014 में जब मोदी सत्ता में आए तो देश के समक्ष अनेक चुनौतियां थी ।मोदी ने सब चुनौतियों को पर किया । जिस इसरो के वैज्ञानिक खाली बैठे थे  उनको कोई सरकारी समर्थन नहीं था उनको प्रोत्साहित किया अब इसरो ने अनेकों सफलता को प्राप्त किया है। डी आर डी ओ को सक्रिय कर देश की सामरिक शक्ति बढ़ाने में अपना योगदान दिया
भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेश सह संयोजक प्रमोद कौशिक ने कहा की मोदी से पहले विदेशी भारत ब भारतीयों को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था ।मोदी के कारण भारतीय ,भारत तथा भारत के पासपोर्ट का सम्मान बढ़ा है।
सम्मेलन में मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक, जिला भाजपा महामंत्री, रविंद्र भाटिया ने किया
धन्यवाद ज्ञापन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अशोक कादियान ने किया।सम्मेलन में मुख्य रूप से एडवोकेट अजीत दहिया, ऐडवोकेट मनोज शर्मा,एडवोकेट अशोक कादियान,एडवोकेट कमल दुआ  आदि मौजूद रहे

Comments