अधिकारी हर महीने टास्क फोर्स की बैठक करके यथा स्थिति से कराएं अपडेट: संजीव कौशल
राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
BOL PANIPAT , 30 जून। हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियों कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से प्रदेश के अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक करते हुए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खन्न पर पुरी तरह से शिकंजा कसना होगा। मुख्य सचिव ने वीडियों कॉन्फ्रैंसिंग में विभिन्न जिलों के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों से टास्क फोर्स से जुड़े सुझाव भी मांगे।
उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि वे अधिकारियों के साथ हर महीने टास्क फोर्स की बैठक करके समीक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में खन्न की स्थिति पर पूरी निगरानी बरती जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Comments