Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सनौली रोड, पानीपत की दो मिठाई की दुकानों से तीन खाद्य नमूने लिए गए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 23, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 23 अक्टूबर। आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, पानीपत द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु कार्रवाई की गई।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम पचिसिया द्वारा पानीपत के सनौली रोड स्थित दो मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए कुल तीन खाद्य नमूने लिए गए।

लिए गए खाद्य नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की अपील की है।

Comments


Leave a Reply