इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 01 जुलाई 2023, पानीपत, सोशल साइट इंस्टाग्राम पर महिला को अश्लील मैसेज भेजकर धमकी देने वाले आरोपी को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाना में शिकायत देकर बताया था कि 7 मार्च को एक युवक ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही गाली गलौच की। आरोपी ने बात करने के लिए एक मोबाइल नंबर भेजा। आरोपी ने उसको धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम नंबर की जांच की तो नंबर जूना देवी निवासी हाजीपुर बरोनी बेगूसराय बिहार के नाम पर रजिस्टर्ड मिला। पुलिस टीम ने बिहार में उक्त पते पर पहुंचकर पूछताछ की तो जूना देवी ने बताया कि उसने उक्त नंबर अपनी आईडी पर निकलवाकर अपनी बहन के लड़के शशांक पुत्र शरवण निवासी पटेलपुर सूर्यागढ लखीसराय को दिया हुआ है। जो हाजीपुर बरोनी बेगूसराय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस टीम ने आरोपी शशांक को पेश करने के लिए नोटिस दिया था। परिजनों ने आरोपी शशांक को थाना में पेश किया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। आरोपी की निशानदेही पर उक्त वारदात में प्रयोग किया मोबाइल फोन बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी शशांक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments