Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at July 2, 2023 Tags: , , , ,

आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई 2023 तक रहेगी जारी

BOL PANIPAT , 2 जुलाई। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की यह प्रक्रिया 8 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी। स्नातक पाठ्यक्रमों में छह वषीज़्य बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिला दसवीं के बाद एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट जबकि चार वषीज़्य पाठ्यक्रम जिसमें बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर, बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस), बीएससी (आनर्स) कम्युनिटी साइंस व बीएससी (आनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमैंट में दाखिले के लिए 12वीं के बाद एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। बी.टेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) व बी.टेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसलिंग सोसायटी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट(मैन)2023 और एलईईटी 2023 की मेरिट के आधार पर होगा। दाखिला प्रक्रिया संबंधी सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट एचएयूडाटएसीडॉटइन और एडमिशनडाटएचएयूडाटएसीडाट इन पर है।

Comments