अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग की अनुमति से अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अश्मा रही। निर्णायक मंडल में ‘ सीमा कपूर’ तथा ‘शालु छाबड़ा रही। चारों सदनों की अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में दो वर्ग बनाए गए। प्रथम वर्ग में छठी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम वर्ग का विषय थे:- Recycling water level and Impact of Technology
द्वितीय वर्ग में कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। द्वितीय वर्ग का विषय : Dangers of distracting driving, Benefit of meditation & mindfulness
इन विषयों पर बच्चों ने अपनी योग्यतानुसार अपने विचार प्रकट किए।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कहा कि इस तरह के विषयों पर प्रतियोगिताएं करवाने से बच्चों की प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं तथा साथ में जो इनसे अनभिज्ञ हों उन सबको भी जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कहा तथा पानी को व्यर्थ में न बहाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रातः: काल उठकर 5 मिनट का ध्यान अवश्य करना चाहिए।
अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा।
प्रथम वर्ग में प्रथम- युक्ति नेहरू सदन
द्वितीय -गीतिका नेहरू सदन
द्वितीय वर्ग में प्रथम- युक्ति टैगोर सदन, गनिशा नेहरू सदन
द्वितीय -सिमरन गांधी सदन , निशिका नेहरू सदन
चारों सदनों में से नेहरू सदन विजयी रहा।
प्रधानाचार्या ने विजेता टीम को बधाई दी तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रतिभागियों को भविष्य में अच्छा करने की प्रेरणा दी। मंच संचालन ‘ग्यारहवीं कक्षा की यशिका ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comments