– सड़को पर खड्डे में खड़े होकर स्थानीय जनता ने किया प्रदर्शन
-आम आदमी पार्टी टीम ने धरातल पर जाकर जनता के साथ मिलकर ने किया प्रदर्शन
BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण के उझा रोड गैस एजेंसी के पास वार्ड 13 की जनता कॉलोनियों में खड़े सीवरेज नालियों का पानी से बहुत बुरी तरह से तंग होकर आज आम आदमी पार्टी स्टेट ज्वाइंट सेक्रेट्री सुखबीर सिंह मलिक एवं लोकसभा अध्यक्ष बलविंदर सिंह चीमा को ऊझा रोड के हालात दिखाने के लिए आमंत्रित किया एवं सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन का सुझाव किया।
सुखबीर मलिक ने सड़क और कालोनी का दौरा किया।
उन्होंने देखा कि लोग कैसे नर्क की जिंदगी जी रहे हैं इधर विधायक रेस्ट हाउस में बैठकर समस्याओं का निवारण करने का दावा पेश कर रहे हैं जबकि हालात धरातल पर बहुत ज्यादा गंभीर है।
स्थानीय जनता दीपक चौधरी डॉक्टर सिताब सिंह सैनी दर्शन लाल सुरेंद्र प्रधान मुन्नी मुंशी धीर सिंह राजू सुनीता मिंटू डॉक्टर सतीश जोगिंदर सुशील सेठ पाल रावल बहुत ज्यादा गुस्से में है पार्षद पिछले 4 साल से कॉलोनियों में आए नहीं विधायक रेस्ट हाउस में बैठकर बड़ी-बड़ी डीगे हांकते हैं। स्थानीय लोग बोले एक बार कॉलोनियों में घुसे तो सही इसी सीवर के पानी में बैठा कर उनको वोट देंगे। पत्रकार द्वारा प्रश्न करने पर जनता बोली पिछले 9 सालों में किसी प्रकार का विकास नहीं हुआ मेन सड़क पिछले 2 सालों से उधेड़ कर रखी हुई है।
इस मौके पर सुखबीर मलिक ने कहा आम आदमी पार्टी लोगों को सुविधाएं देने के पक्ष में है लोगों की दिक्कतों को दूर करना ही आम आदमी पार्टी का कर्तव्य है हमने दिल्ली और पंजाब में इस तरह का काम करके दिखाया। अब हरियाणा की हालात देखते हुए जनता का मन मौजूदा सरकार से उब चुका है। पानीपत सबसे ज्यादा रिवेन्यू जनरेट करता है इतना पैसा आने के बावजूद कॉलोनियों का इतना बुरा हाल क्यों है आखिर यह पैसा भ्रष्टाचार की भेट में क्यों चढ रहा है?
2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही इस भ्रष्टाचार को दूर करके सभी प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए समस्याओं पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाएगा। इसी कड़ी में जल्द ही बिजली आंदोलन के नाम से हर घर तक पहुंचा जाएगा पलविंदर चीमा लोकसभा अध्यक्ष ने ग्रामीण विधायक एवं सांसद संजय भाटिया को आड़े हाथ लेते हुए कहा। पानीपत में 1482 करोड़ रुपए का खर्च होने के बावजूद जनता त्रस्त है यह खर्च भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।
2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही 24 घंटे बिजली वह भी फ्री मिलेगा 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मूलभूत सुविधाएं देने के साथ-साथ सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
इस मौके पर जिला महासचिव देवेंद्र सलूजा स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी एससी सेल राजकुमार मुंडे प्रमोद गुप्ता पवन कोली ग्रामीण हल्का सर्कल अध्यक्ष सरदार जॉनी सग्गू मुकेश शर्मा रामवीर जई बबीता जसवीर कौर रानी कमला रज्जो वह बहुत से स्थानीय लोग शामिल हुए

Comments