Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इग्नू से करे डीएनएचई और सीएफएन कार्यक्रम: डा धर्मपाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 10, 2023 Tags: , , , , ,

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता डीएनएचई और सीएफएन करके बढ़ाये ज्ञान और कौशल: डा धर्मपाल  

BOL PANIPAT, 10 जुलाई। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय नदेशक प्रभारी डा धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया की इग्नू खाद्य एवं पोषण में प्रमाणपत्र (सीएफएन) एवं पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा (डीएनएचई) जो की प्रदेश भर में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही उपयुक्त कार्यक्रम है। उन्होंने बताया की खाद्य एवं पोषण में प्रमाणपत्र (सीएफएन) कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि 6 महीने और अधिकतम अवधि 2 वर्ष है। इस कार्यक्रम की फीस मात्र 1900/- रूपये है। दाखिला लेने किसी भी औपचारिक योग्यता की जरुरत नहीं है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा में डिप्लोमा (डीएनएचई) कार्यक्रम भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत लाभदायक कार्यक्रम है। डीएनएचई कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि 1 वर्ष  और अधिकतम अवधि 4 वर्ष है। इस कार्यक्रम की फीस मात्र 3000/- रूपये है। जिन इच्छुक विद्यार्थियों ने 12वीं या इसके समकक्ष कोई परीक्षा पास की है वो इस कार्यक्रम में दाखिला ले सकते है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विशेषकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, खाद्य, पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत लोगो को पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित बुनियादी ज्ञान प्रदान करना, साथ ही बड़े पैमाने पर समुदाय को यह ज्ञान प्रदान करने के लिए शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित करना है। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिलों की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2023 है और इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइग्नूडॉटएसीडॉटइन पर जाकर दाखिला ले सकते है। 

Comments