जब तक राज्य सरकार हमारी वेतनमान की मांग नहीं मान लेती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी : सतबीर शर्मा
BOL PANIPAT : क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले सतबीर शर्मा जिला प्रधान पानीपत के नेतृत्व में नोवें दिन सभी विभागों के लगभग 500 लिपिकीय कर्मचारी वर्ग ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लिया ज्ञात रहे की समस्त हरियाणा राज्य के अंदर लिपिकीय वर्ग 5 जुलाई से हड़ताल कर रहे हैं, आज आल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ ने राज्य प्रधान अशोक खोखर के नेतृत्व मे लिपिकिय वर्ग की 35400 की मांग को जायज बताते हुये लिखित मे अपना समर्थन दिया , अशोक खोखर ने बताया की उनका संगठन हर तरह से लिपीकय वर्ग के साथ खडा रहेगा, इसके साथ ही प्राथमिक अध्यापक वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य प्रधान ज्योती भाटिया व पानीपत जिला प्रधान अनिल मलिक के नेतृत्व मे अपना पूर्ण समर्थन दिया ,
इससे पहले हरियाणा रोडवेज के सांझा मंच, पटवारी कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा, राजस्व एसोसिएशन हरियाणा ने लिपिकिय वर्ग की एकमात्र माँग 35400 को जायज बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन सी ए डब्लू एस को दे दिया है। इस मौके पर CAWS के जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने बताया कि जब तक राज्य सरकार हमारी एकमात्र मांग( लिपिक का वेतनमान 35400) नहीं मान लेती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर जिला महासचिव अरविंद शर्मा, विजय ड़ोचक, खड़क सिंह, मनोज, प्रवीण, राहुल, कृष्ण, भरत नांदल आदि मौजूद रहे।

Comments