सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग की अनुमति से स्थानीय आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल में सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की भूमिका रीटा ढींगड़ा ने निभाई । निर्णायक मंडल में दीपक रहे। यह प्रतियोगिता अंतर्सदनीय थी। इस प्रतियोगिता कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभागार में बैठे सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टैगोर सदन की विधि ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन के किरदार को निभाते हुए सभागार में बैठे सभी दर्शकों को हंसा कर लोटपोट कर दिया। वहीं गांधी सदन की टुलिप ने वृद्धाश्रम में रह रहे माता-पिता की वेदना को दिखाते हुए सभी की आंखों में आंसू भर दिए।
इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन की विधि प्रथम तथा गांधी सदन की टुलिप द्वितीय स्थान पर रही।अंत में प्रधानाचार्य जय श्री गर्ग ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में कला भगवान का दिया उपहार है। कला समर्पण और अनुशासन के बिना अधूरी है । समर्पण और अनुशासन ही बच्चों की कला को निखार सकते हैं और उनकी प्रतिभा को बाहर ला सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मंच संचालन ग्यारहवीं कक्षा की निशिका ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया

Comments