दो असला सप्लायर गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 23 अक्तूबर। कट्टे के दो सप्लायर गिरफ्तार, एवीटी सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बतलाया कि मुकदमा की वारदात में पहले राकेश उर्फ कांचा पुत्र नरेश निवासी पट्टीकल्याणा पानीपत के पास से देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद होने पर पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी राकेश की निशानदेही पर सचिन उर्फ चिन्ना पुत्र राजबीर निवासी पट्टीकल्याणा पानीपत के पता ठिकानों पर दबिश दी गई जो आरोपी सचिन को दिनांक 20-10-2026 को गांव पट्टीकल्याणा से गिरफ्तार किया और पूछताछ की गई जो पूछताछ में तीसरे आरोपी का नाम सामने आने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया। तफतीश के दौरान आरोपी सचिन की निशानदेही पर दूसरे असला सप्लायर बंटी उर्फ चित्रपाल निवासी शिव नगर कॉलोनी तैयरापुर गेट जिला मथूरा यूपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश करके जिला जेल भेजा गया।
आरोपी सचिन के खिलाफ थाना समालखा में दो अन्य मुकदमें भी दर्ज रजिस्ट है।
एवीटी सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बतलाया 06-10-2026 को एवीटी सेल की टीम बराए गश्त पड़ताल चुलकाना रोड रकबा गांव पट्टीकल्याणा पर मौजूद थी कि इसी दौरान एक व्यक्ति लाल रंग की बनियान तथा नीले रंग की जींस की पेंट पहने हुए चुलकाना की ओर से पैदल-पैदल आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस पार्टी को देखकर एकदम घबराकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। जिसको शक के आधार पर टीम ने मिलकर दौड़कर काबू किया। पूछने पर काबू किए गए व्यक्ति ने अपना नामपता राकेश उर्फ कांचा पुत्र नरेश निवासी पट्टीकल्याणा बतलाया तलाशी लेने पर राकेश उर्फ कांचा द्वारा पहने हुए नीले रंगी की जींस पेंट की दाहिनी डब से एक पिस्तौल 315 बोर मिली, जिसको खोलकर चेक किया तो अनलोढ मिला। लाईसेंस मांगने पर बरामद पिस्तौल बारे कोई लाईसेंस परमीट पेश नहीं कर सका। थाना समालखा में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments