डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया पिंक कलर डे
BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा यू०के०जी० के छात्रों के लिए ‘पिंक कलर डे’ का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने गुलाबी रंग की पोशाक पहनकर स्कूल पहुँचे। कक्षा अध्यापिकाओं ने कक्षाओं को गुलाबी रंग की आकृतियों से सजाया।
छात्रों ने प्राकृतिक रूप से मिलने वाली पिंक कलर की बटरफ्लाई, टेडी, लोटस, कैंडी आदि का रूप धारणकर हाव-भाव के साथ भाषण एवं भावाभिव्यक्ति की प्रस्तुति दी। अध्यापिकाओं ने भी बच्चों को लोटस, स्ट्राॅबेरी, आइसक्रीम, केक, फ्लैमिंगो आदि आकृतियों के माध्यम से गुलाबी रंग की पहचान करवाने हेतु विभिन्न क्रियाकलाप करवाए। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने इस दौरान कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वास्तविक रूप से क्रियाओं द्वारा स्मरण करवाई गई बातें ही हमारे नन्हे- मुन्नों का सर्वांगीण विकास
कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस रंग में सौहार्दता, आत्मीयता, प्रेम और भावनात्मकता झलकती है। गुलाबी रंग आँखों को शीतलता प्रदान कर हमारे शरीर में नई ऊर्जा और हमारे मन में कोमल भावनाओं का संचार करता है।।

Comments