Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को कर्तव्यनिष्ठ रहने की दिलाई शपथ.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 19, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल उपस्थित रही । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या ऋतु सिंह
और मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । तत्पश्चात विद्यालय के चारों सदन के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी । स्कूल के छात्र छात्राओं ने गोयंकन सांग और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी । इसके बाद प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को बैज और सैशे से सम्मानित किया और ईमानदारी व निष्पक्ष भाव से कर्तव्य और जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी देश के भावी नेता होते हैं अतः छात्र परिषद की नियुक्ति से बच्चों में उचित निर्णय लेने कुशल नेतृत्व और परस्पर सहयोग
की भावना का विकास होता है । कार्यक्रम में अर्नव दहिया को हेडब्वॉय और स्वाति गर्ग को हेड गर्ल का खिताब दिया गया । वॉइस हेड गर्ल लोकिता और वाइस हेड बॉय परीक्षित को चुना गया । जूनियर हेड गर्ल हिमांशी को, जूनियर हेड ब्वॉय वंश को, जूनियर वॉइस हेड गर्ल जिया को, कल्चरल कैप्टन वरुण और इष्टा को, वॉइस कल्चर कैप्टन मिशा और वासुदेवन को, स्पोर्ट्स कैप्टन हिमांशु और सुरभि को, ईको कैप्टन अंशुल और सृष्टि को, एकेडमिक कैप्टन गीतांजलि और वंश को, एडवाइजर के पद पर श्रीया व अद्वय को नियुक्त किया गया अंत में चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने चयनित छात्र-छात्राओं को पूरी लगन और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों
को निभाने के लिए प्रोत्साहित किया और उनको शुभकामनाएं दी ।

Comments