Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नवयुक्त एसडीएम की पीसीसी अकैडमी में शिरकत :- राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पीसीसी अकैडमी में एक कार्यक्रम के दौरान शिवानी पांचाल उप-मंडलअधिकारी(SDM) को सम्मानित किया गया मौके पर मौजूद राजीव परुथी ने शिवानी पांचाल को बधाई दी एवं राजीव परुथी ने कहा हमारे हरियाणा के लिए गर्व की बात है की शिवानी ने अपने शहर एवं गांव भीड़वाल माजरी का नाम रोशन करते हुए एचपीएससी एचसीएस परीक्षा 2023 में अखिल भारतीय रैंक 21 प्राप्त की इस सफलता ने उन्हें एसडीएम के पद पर नियुक्त किया गया आज पीसीसी एकेडमी ने शिवानी पांचाल को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया मौके पर राजीव परुथी ने कहा हमें शिवानी को सम्मानित करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है पीसीसी एकेडमी में ज्यादातर लड़कियों की संख्या होने के कारण सभी लड़कियों को बड़ी खुशी महसूस हुई सभी बच्चों ने शिवानी पांचाल की सफलता की कहानी मुंह जुबानी सुनी उन्होंने बताया परिवार और गांव की खुशी के बारे में एवं शिक्षा और करियर की दिशा दी शिवानी की मेहनत और लग्न की कहानी सुनकर सब बच्चों ने जमकर तारीफ की शिल्पा परुथी ने कहा शिवानी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है पीसीसी एकेडमी इसी तरह मेहनत करने वालों को सम्मानित करती रहती है वह कभी पीछे नहीं हटती इस मौके पर शिवानी ने पीसीसी एकेडमी से जुड़े रहने को कहा इस मौके पर पलक सहगल सिमरन अंजलि संजना श्रेया सुरेखा अमनप्रीत मनप्रीत आदि मौजूद रहे

Comments