दो भैसों को काटने के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त एक छुरी बरामद.
BOL PANIPAT:20 जुलाई 2023, थाना सनौली पुलिस ने गांव नवादा पार में ईद के दिन खेतों में सरेआम क्रुरता पूर्वक दो भैसों को काटने के मामले में और दो आरोपी मुस्तकिम पुत्र नूरहसन व जुल्फान पुत्र गफूर निवासी नवादा पार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक छुरी बरामद की।
थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अमन पुत्र शौकिन, साजिद पुत्र रफीक, आसिफ पुत्र नसीम, मोहम्मद अली पुत्र रफीक व मोसिन पुत्र मीरहसन, सद्दाम पुत्र अलियास व रूकमद्दीन पुत्र लियाकत निवासी हथवाला से वारदात में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किए गए थे।
यह है मामला:
थाना सनौली में गांव हथवाला निवासी गौरव पुत्र राजबीर ने शिकायत देकर बताया था कि 29 जून को ईद थी। थाना सनौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नवादा पार के खेतों में सरेआम क्रुरता पूर्वक दो भैसों को काटा गया। जिसमें गांव हथवाला निवासी शमशाद पुत्र शरीफ, रूकम पुत्र लियाकत, दिनु पुत्र लियाकत, मोहम्मद, अफशरूण पुत्र नसीम, आसिफ पुत्र नसीम, सद्दाम पुत्र अतुला, बोनी पुत्र बड्डू, अमन पुत्र शौकिन व 10 अन्य व्यक्ति शामिल थे। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

Comments