प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त फुटबॉल टीम को किया सम्मानित
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने दिनांक-21जुलाई 2023 को जिला स्तर पर आयोजित प्री- सुब्रतो चैंपियनशिप में अंडर-14 और अंडर-17 के अंतर्गत खेलने वाली फुटबॉल टीम को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 19-29जुलाई 2023को गाँव सिवाह, पानीपत में आयोजित की गई।

दोनों ही टीमों का चयन 23-26 जुलाई 2023 को फतेहाबाद में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारे लिए यह उपलब्धि विशेष महत्वपूर्ण है। यह दैनिक अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को अपना शुभाशीष दिया।

Comments