युवक से मारपीट व धमकी देने के दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT:21 जुलाई 2023, समालखा के आजाद नगर में युवक से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी अंकित पुत्र धर्मबीर व लोकेश उर्फ लोकी पुत्र संजीत निवासी कृष्णा कॉलोनी को समालखा चौकी पुलिस टीम ने वीरवार को भापरा रोड मोड़ से गिरफ्तार किया।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह डाक कावड़ लेने के लिए हरिद्वारा जा रहे थे तब आजाद नगर निवासी कार्तिक ने उनकी गाड़ी पर लगे बैनर को फाड़ दिया था। कावड लेकर आने के बाद उन्होंने इसकी रंजिश रखते हुए अपने साथी आरोपी रवि उर्फ कमांडो व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर कार्तिक को चोट मारने की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू बरामद कर पुलिस टीम ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
यह है मामला.
समालखा चौकी में कार्तिक पुत्र रामनिवास निवासी आजाद नगर ने शिकायत देकर बताया था कि वह 17 जुलाई की देर शाम करीब 8:30 बजे घर के बाहर खड़ा था। तभी अंकित पुत्र धर्मबीर, लोकेश पुत्र सत्यजीत निवासी कृष्णा कॉलोनी, रवि कमांडो पुत्र अजब सिह व एक अन्य युवक वहा पर आए और उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी अंकित ने उसके पेट पर चाकू से वार कर चोट मारी। झगड़े की आवाज सुनकर उसकी मां बाहर आई तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments