Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मतलौडा में 29 जुलाई को जनसंवाद व 30 जुलाई को मित्तल मेगा माल के सामने होगा राहगिरी कार्यक्रम: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 28, 2023 Tags: , , , , , ,

-कार्यक्रम की सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण
-अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा
-उपायुक्त ने ग्रामीणों से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याएं रखने का किया आह्वान

BOL PANIPAT : 28 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशानिर्देशों पर आम आदमी की समस्या को दूर करने के लिए हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे जनसंवाद की इस कड़ी में जिले के गांव मतलौडा में 29 जुलाई को राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मडलौडा में जनसंवाद व 30 जुलाई को मित्तल मेगा माल पानीपत के सामने राहगिरी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त वीरेद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत 29 जुलाई को प्रात: वृक्षारोपण किया जायेगा व इसके पश्चात स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर जायजा लिया व अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिये।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत स्कूल में सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे जिन पर आम आदमी को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिनमें विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम में नशा मुक्ति पर पुलिस के अधिकारी कैसे नशे पर काबू पाया जाए पर लोगां को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में साइबर के प्रति जागरूकता व कृषि और पशुपालन विभाग की तरफ से विभाग के अधिकारी लोगों के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा करेंगे।
      उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रम की इस कड़ी में आसपास के गांवों के लोग भी भाग लेंगे और अपने गांव की समस्याओं को जनसंवाद कार्यक्रम में रखेंगे। उपायुक्त ने बताया कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच मैत्री खेल गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी व मौके पर जनता के साथ उनकी समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

Comments