अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद के साथ युवक गिरफ्तार
BOL PANIPAT :28 जुलाई 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आजाद निवासी पिनाना सोनीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव में उसकी एक युवक के साथ रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते वह कुछ दिन पहले उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद यूपी में अज्ञात युवक से 40 हजार रूपए में खरीद कर लाया था। आरोपी आजाद के कब्जे से अवैध देसी पिस्तौल व दो जिंदा रौंद बरामद कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सीआईए टू की टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक बलजीत नगर नाका के पास घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस टीम को आते देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आजाद पुत्र रामफल निवासी पिनाना सोनीपत के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पैंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खौलकर चेक किया जो मैगजीन में दो रौंद मिले।

Comments