Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी के आरोपी को जेल प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सीआईए वन टीम ने की पूछताछ. चोरीशुदा एक जोड़ी चांदी की पाजेब/ 4 चांदी के सिक्के व 38 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मई 2023, पानीपत, जगदीश नगर में घर से नगदी व जैवरात चोरी के मामले में पहलवान चौक निवासी दूसरे आरोपी संजय उर्फ संजू पुत्र छतरपाल को सीआईए वन टीम ने शुक्रवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने उक्त मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी कृष्ण निवासी दलबीर नगर के साथ मिलकर चोरी करने बारे स्वीकारा।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने हिस्सें में आई चोरी की नगदी में से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 38 हजार रूपए, चोरीशुदा एक जोड़ी चांदी की पाजेब व 4 चांदी के सिक्के आरोपी संजय के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गत दिनों उनकी टीम में दलबीर नगर निवासी आरोपी कृष्ण उर्फ शंकर पुत्र मांगेराम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी कृष्ण ने अपने साथी आरोपी पहलवान चौक निवासी संजय के साथ मिलकर दलबीर नगर में संजय के चाचा के घर से दिसम्बर महीनें में एक लाख रूपए कैश व जैवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। वारदात बारे थाना किला में जगदीश नगर निवासी रमन पुत्र पवन कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
आरोपी कृष्ण के कब्जे से 37 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। आरोपी संजय चोरी के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।

यह था मामला

थाना किला में जगदीश नगर निवासी रमन पुत्र पवन ने शिकायत देकर बताया था कि 6 दिसम्बर 2022 को उसके माता पिता बालाजी दर्शन के लिए गए थे। 7 दिसम्बर की रात वह घर पर अकेला ही सो रहा था। सुबह उठकर देखा तो कमरे की खिड़की टूटी हुई थी। कमरे में रखी लोहे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ व उसका सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने नगदी व जैवरात चौक किये तो वह नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय घर में घूसकर उक्त जैवरात व नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित रमन की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments