Sunday, December 7, 2025
Newspaper and Magzine


मस्जिद के दानपात्र कुंडी तोड़ कर नकदी चुराई।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 12, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT ,सनौली (प्रीति शर्मा) : गांव झांबा की एक मस्जिद के दानपात्र से नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ने दानपात्र की कुंडी तोड़ कर नकदी चुराई। हैरानी की बात यह है। कि वारदात के वक्त मस्जिद में करीब तीन लोग मौजूद थे।बताया जा रहा है,कि जिस वक्त आरोपी वारदात कर रहा था। उस वक्त मस्जिद के भीतर एक युवक शौचालय गया हुआ था। एक व्यक्ति मस्जिद के कमरे में आराम कर रहा था। वही एक अन्य व्यक्ति भी मस्जिद में मौजूद था। दानपात्र की कुंडी तोडऩे की आवाज भी सुनी गई लेकिन किसी ने यह नही सोचा कि चोरी की जा रही है।

क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोर बाइक पर जाता दिखाई दे रहा है। फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। थाना सनौली पुलिस को दी शिकायत में मुकम्मल ने बताया कि वह गांव पत्थरगढ़ का रहने वाला है तथा झांबा मस्जिद में इमाम है। गत 10 मार्च की शाम करीब साढ़े 5 बजे मज्जिद में चोरी हो गई। मस्जिद के अंदर घुसकर चोर ने मस्जिद के अन्दर रखे बक्से की कुंडी तोड़ और उसमें से 25 हजार की नकदी चुरा ली।

थाना सनौली प्रभारी रामनिवास का कहना है कि इमाम की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी में कैद चोर की पहचान के प्रयास जारी है। पहचान होने के बाद चोर को गिरफ्तार कर नगदी बरामद की जाएगी।

Comments