Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. शौक पूरा करने के लिए चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:29 जुलाई 2023 , सीआईए टू पुलिस टीम ने सेक्टर 25 में नाला पुलिया के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफतार किया। आरोपी की पहचान कृष्ण निवासी नांगल खेड़ी के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी कृष्ण को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर वारेंद्र ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 25 में नाला पुलिया के पास सदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान कृष्ण पुत्र वेदपाल निवासी नांगल खेड़ी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक करीब 15 दिन पहले संजय चौक के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में हन्नी पुत्र प्रीतम निवासी कृष्णपुरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग में हन्नी निवासी कृष्णपुरा ने शिकायत देकर बताया था कि वह 14 जुलाई की देर शाम करीब 8:30 बजे संजय चौक के नजदीक किसी काम से गया था। जहा से उसकी स्पलेंडर बाईक चोरी हो गई। शिकायत पर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

Comments