कल के लिए पौधारोपण जरूरी- कृष्ण लाल पंवार
पानीपत को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण करें –उपायुक्त
पानीपत,29 जुलाई। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत मतलौडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने पौधा रोपण करते हुए स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की और कहा कि हमें अपने कल को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण करना चाहिए क्योंकि पौधे है तो जीवन की कल्पना की जा सकती है। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना बहुत ही जरूरी है । हमें पौधारोपण के साथ-साथ उनकी परवरिश करने का भी संकल्प लेना चाहिए
उपायुक्त ने बताया कि पौधे जीवन का आधार है हमें पौधारोपण करने के लिए किसी भी तरह का संकोच नहीं करना चाहिए। सरकार का प्रयास भी यही है कि हर घर पौधारोपण हो । हरा भरा जिला रहे इसको लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार व प्रसार के साथ साथ पौधारोपण भी किया जा रहा है। उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां जहां सफाई है वहां वहां बीमारियां कम फैलती है। इस मौके पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अनेक प्रजातियों के पौधों का पौधारोपण किया ।
इस मौके पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह ,जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी सीटीएम राजेश सोनी मौजूद रहे।

Comments