ईमानदार मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के चरम को छूता : भव्य बिश्नोई
-पौधरोपण करके विधायक ने की जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत
-कार्यक्रम में पहुंचने पर भारी भीड़ ने किया अभिनंदन
BOL PANIPAT ,17 नवंबर। प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के चरम को छुआ है। मेरे लिए यह सौभाग्य का अवसर है कि मुझे ईमानदार मुख्यमंत्री के साथ कार्य करने का मौका मिला। यह बात आदमपुर से विधायक भव्य बिश्नोई ने समालखा विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में जन संवाद कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्या सुनते हुए कही।
विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा कि पानीपत करनाल से उनका गहरा नाता रहा है भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल ने इस क्षेत्र में काफी विकास कार्य करवए थे। आज भी उनका स्नेह उन्हें इस क्षेत्र में खींच लाता है। इसलिए यहां के लोग आज भी उनके परिवार को अपने शादी विवाह समारोह में भी विशेष तौर पर निमंत्रण देते हैं।
आदमपुर विधायक ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचा हूं उनकी हर समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो समस्या जन संवाद में प्राप्त होगी उन पर निश्चित रूप से कार्यवाही होगी। इनके परिणाम लोगों तक पहुंचेंगे।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि हर आदमी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। पूरी सरकार व पूरा प्रशासन उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए उनके द्वार पर पहुंचा है। विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि इन समस्याओं को मुख्यमंत्री स्वयं देखेंगे व निदान करेंगे। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अमित कुमार डीएसपी नरेंद्र तहसीलदार निशा सारण, तहसीलदार कैलाश,अनिल,शिव के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Comments