Saturday, September 5, 2026
Newspaper and Magzine


12वीं पास विद्यार्थी इग्नू से करें कौशल एवं ज्ञान आधारित कोर्स:डॉ धर्म पाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at August 1, 2023 Tags: , , , ,

एससी,एसटी विद्यार्थी इग्नू से करे निशुल्क बीए,बीकॉम और बीएससी:डॉ धर्म पाल
इग्नू ने दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त की:डॉ धर्म पाल

BOL PANIPAT, 1 अगस्त। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा धर्म पाल ने बताया की जिन विद्यार्थियों को मेरिट के चलते किसी कॉलेज या विश्विद्यालय में दाखिला नहीं मिला हो या किसी भी कारण से विद्यार्थी रेगुलर कॉलेज और विश्विद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी इग्नू से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके साथ साथ नौकरी पेशा लोग, महिलायें, लड़कियां, ग्रहणीय और दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी आसनी से इग्नू की दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है।
जिन विद्यार्थियों ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है उनके लिए इग्नू में अपार सम्भावनाये उपलब्ध है ऐसे विद्यार्थी इग्नू से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स(बीएजी), बैचलर ऑफ़ कॉमर्स(बीकॉम), बैचलर ऑफ़ कॉमर्स इन एकाउंटेंसी एंड फाइनेंस(बीकॉमए एंड एफ), बैचलर ऑफ़ साइंस(बीएससी), बैचलर ऑफ़ कंप्यूटर एप्लीकेशन(बीसीए), बैचलर ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस(बीलिस), बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन टूरिज्म स्टडीज(बीटीएस) और बैचलर ऑफ़ सोशल वर्क(बीएसडब्लू) कर सकते है। इसके अलावा विद्यार्थी बैचलर ऑफ़ आर्ट्स होनर्स इन इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पोलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशलॉजी, इंग्लिश आदि में भी एडमिशन ले सकते है एससी, एसटी विद्यार्थी इग्नू से निशुल्क बीए, बीकॉम और बीएससी कर सकते है।
इग्नू से विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। इग्नू में एडमिशन की अंतिम तिथि बढा दी गयी है और एडमिशन की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त 2023 है।

Comments