Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


केयूके की मेरिट सूची में छाए आर्य कॉलेज के पर्यटन विभाग के विद्यार्थी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 7, 2023 Tags: , , ,

–विद्यार्थियों को मंजिल निर्धारित कर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए सफलता अवश्य मिलती है: डॉ.जगदीश गुप्ता

BOL PANIPAT : 07 अगस्त 2023,

आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पर्यटन विभाग के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों की मेरिट सूची में स्थान पाकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने इस शानदार उपलब्धि के लिए पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.अंकुर मित्तल सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को बधाई दी साथ ही उन्होंने मेरिट में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यूँ रहे केयूके की मेरिट सूची में छाए विद्यार्थियों के परिणाम :

जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि पर्यटन विभाग के छठे सेमेस्टर की छात्रा मानसी ने 476 अंक लेकर मेरिट सूची में प्रथम स्थान, स्नेहा गर्ग ने 430 अंक लेकर तृतीय स्थान, आरती ने 417 अंक लेकर छठा स्थान, निपुण गांधी ने 415 अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है, महाविद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी महाविद्यालय का नाम देश व प्रदेश में निरंतर रोशन कर रहे हैं जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की मैनेजमेंट प्रत्येक क्षेत्र में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आह्वान किया कि विद्यार्थियों को मंजिल निर्धारित कर हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए सफलता अवश्य मिलती है। 

इस अवसर पर प्रो.नवीन सहित अन्य कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments