बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हवन समारोह का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारतीय संस्कृति को कायम रखते हुए नव वर्ष के उपलक्ष्य में तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हवन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के दसवीं तथा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हवन कुंड में आहुति डाल विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी जी व प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग जी, उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा, प्रशासनिक खंड के सहायक अधिकारी गोबिंद कालरा ने हवन शुरू करवाया। सभी ने बड़े श्रद्धाभाव से हवन में आहुति डाली। नव वर्ष के प्रारम्भ में हवन के बाद स्कूल की प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने हवन के महत्व के बारे में बताया कि हवन से मन व वातावरण दोनों ही शुद्ध होते हैं। बच्चों को नैतिक शिक्षा भरी बातों को बता उनको मन लगाकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के बारे में बताया कि अपना हर रोज का काम साथ-साथ करने से वह कितना आसान बनता चला जाता है और साथ-साथ न करने से वही काम हमें पहाड़ के समान नजर आता है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए प्रधानाचार्या ने विद्यालय की तरक्की की कामना की। अंत में बच्चों को प्रसाद खिला उनका मुँह मीठा करवाया गया।

Comments