Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत ग्रामीण विधानसभा में युवा मोर्चा निकालेगा तिरंगा यात्रा

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 9, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आज लघु सचिवालय पानीपत जिला परिषद चेयरमैन कार्यालय में युवा मोर्चा की अहम बैठक हुई बैठक का विषय पानीपत पानीपत की जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और ग्रामीण विधानसभा में विधायक महिपाल ढांडा जी से विचार-विमर्श करके 14 अगस्त 2023 सुबह 10:00 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से तिरंगा यात्रा बाइकों पर शुरू करेंगे 6 सेक्टर से होते हुए 13_17 के कट से होते हुए नूरवाला, देवी मंदिर के बाद शहीद स्मारक पर यात्रा का समापन होगा बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलविंदर आर्य ने की उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आप सब इस यात्रा में पूरे अनुशासन के साथ शामिल होंगे बाइक पर राष्ट्र का प्रतीक तिरंगा झंडा लगाया जाएगा भारत माता की जय के नारो के साथ यात्रा निकाली जाएगी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आजादी अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी बलविंदर आर्य ने बैठक में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा में जितनी बाइक शामिल होगी प्रत्येक को आदरणीय शशिकांत कौशिक की के सहयोग से एक-एक हेलमेट दिया जाएगा ताकि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा सही तरीके से निकली जा सके शशिकांत कौशिक जी जन सेवा के कार्य निरंतर करते रहते हैं इस बार उन्होंने युवा मोर्चा को प्रत्येक बाइक 1-1 हेलमेट देने का निश्चय किया है यह बाइक यात्रा पानीपत ग्रामीण विधानसभा में निकाली जाएगी आदरणीय विधायक महिपाल ढांडा जी से चर्चा की उन्होंने युवा मोर्चा का पूर्ण सहयोग और प्रशासन सुरक्षा का आश्वासन दिया और कहा यह यात्रा बिल्कुल अनुशासित ढंग से होनी चाहिए युवा मोर्चा की पूरी टीम ने भी पूरा सहयोग करने का वादा किया इस बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कपिल राणा जिला उपाध्यक्ष अतर सिंह जिला उपाध्यक्ष बलिंदर हुड्डा जिला सचिव नीरज बिंजौल उपाध्यक्ष प्रदीप बिहौली दीपक शर्मा ओम दत्त शर्मा युवा मोर्चा जिला सचिव काकू मलिक कोषाध्यक्ष गोपाल कनौजिया शामिल रहे

Comments