इनसो ने कॉलेजों में रेगुलर कोर्स की सीटें बढ़ाने की मांग की
एडीसी के माध्यम से शिक्षा मंत्री व के.यू.के चांसलर हायर एजुकेशन डायरेक्टर से की मांग
BOL PANIPAT :- शहर के तीनो कॉलेजों एस.डी कॉलेज , आर्य कॉलेज, आई.बी कॉलेज में रेगुलर कोर्स की सीटें बढ़ाई जानी चाहिए ।उक्त मांग छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार ने एडीसी वीना हुड्डा के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और हायर एजुकेशन डायरेक्टर से की.
इनसो छात्र नेताओं ने बताया कि एस.डी. कॉलेज में सभी रेगुलर कोर्स के लिए 2000 सीटें कॉलेज प्रबंधन द्वारा निर्धारित की गई आर्य कॉलेज में सभी रेगुलर कोर्स के लिए 2100 सीटें कॉलेज प्रबंधन द्वारा निर्धारित की गई है और आई.बी कॉलेज में सभी रेगुलर कोर्स के लिए 1780 सीटें कालेज प्रबंधन द्वारा निर्धारित की गई है इसी प्रकार लाला देशबंधु गुप्ता राजकीय कालेज पानीपत में सभी रेगुलर कोर्स के लिए 940 सीटें कालेज प्रबंधन द्वारा निर्धारित की गई है। जबकि इन सभी कॉलेजों में रेगुलर कोर्स के लिए कुल मिलाकर 24284 विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र भरे गए है जिसमें एस.डी कॉलेज से करीब 8290, आर्य कॉलेज से करीब 7044 , आई.बी कॉलेज से करीब 6650, राजकीय कॉलेज से करीब 2300 आवेदन पत्र भरे गए है अगर विधार्थियो द्वारा भरे गए आवेदन पत्रों के आधार पर उपरोक्त चारों कॉलेजों द्वारा निर्धारीत सीटो का आंकलन किया जाए तो जिले के 75% विधार्थियों को शिक्षा से महरूम रहना पड़ेगा या फिर उन्हें प्राईवेट/ कोर्सपौंडेस शिक्षा प्रणाली का सहारा लेना पड़ेगा जिससे पानीपत में शिक्षा का स्तर शत- प्रतिशत नीचा गिरेगा । कालेज प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों द्वारा भरे गए आवेदन पत्रों की 1/4 सीटें सभी तरह के रेगुलर कोर्स के लिए निर्धारित की गई है जोकि कालेज प्रबंधन की मनमानी का नतीजा है जिसको इनसो कभी बर्दाश्त नहीं करेगा । इनसो छात्र नेताओं ने एडीसी के माध्यम से शिक्षा मंत्री के.यू.के के चांसलर हायर एजुकेशन डायरेक्टर से अनुरोध किया है की वे पानीपत के उपरोक्त चारों कालेजों में कालेज प्रबंधन द्वारा निर्धारित सभी रैगुलर कोर्स की सीटों को बढवाने का प्रबंध करे। ताकि भविष्य में किसी भी विधार्थी को वंचित ना रहना पड़े. इस अवसर पर रोहित, मोहित बुढशाम, अंकित शर्मा, राजू रोड़, अक्षय खर्ब, मोहित , सुखान आदि छात्र मौजूद थे

Comments