पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने पंचकूला में फहराया तिरंगा
शहीद जवानों के घरवालों से मिलकर हुए भावुक बोले प्रणाम है उन वीर जवानों को जो भारत मां की रक्षा हेतु हंसकर कर देते हैं प्राणों का न्योछावर
BOL PANIPAT :आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर 76 वें स्वतंत्रता दिवस के दिन पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने हरियाणा की प्रशासनिक राजधानी पंचकूला में तिरंगा फहराया बता दें कि मनोहर सरकार द्वारा इस स्वतंत्रता दिवस पर विधायक प्रमोद विज वा अन्य विधायकों को दूसरी विधानसभाओं में ध्वजारोहण का आदेश दिया गया था इसी के तहत विधायक प्रमोद विज को पंचकूला में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मिली थी विधायक विज ने स्वतंत्रता दिवस के दिन सबसे पहले पंचकूला में अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सेना से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तत्पश्चात विधायक विज स्टेडियम पहुंचकर ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी तत्पश्चात विधायक विज मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश पढ़ते हुए कहा आज हम आजादी का 76 वां स्वतंत्रता दिवस दिवस मना रहे हैं यह हम सब के लिए गौरव का विषय है एवं राष्ट्र के निर्माण हेतु कंधे से कंधा मिलाकर चलने का समय है वहीं कार्यक्रम के दौरान पंचकूला की स्थानीय विद्यालयों के बच्चों के द्वारा देशभक्ति के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई एवं आईटीबीपी के जवानों के द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक दृश्य दिखाए गए

तत्पश्चात विधायक ने विगत वर्षों सेना में शहीद हुए जवानों के अभिभावकों को सम्मानित किया जिस दौरान विधायक विज शहीद मेजर अनुज राजपूत के माता-पिता से मिलते हुए भावुक हो गए एवं अन्य शहीदों के परिवारजनों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया एवं कहा कि उन वीर जवानों को प्रणाम है जो देश की रक्षा हेतु हंस करके अपने प्राणों को न्यौछावर कर देते हैं तत्पश्चात विधायक ने समाज सेवा एवं प्रशासनिक स्तर पर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों को बच सम्मानित किया बता दें कि कार्यक्रम के अवसर पर विधायक विज की धर्मपत्नी निरू विज एवं पंचकूला के उच्च प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे

Comments