पन्ना प्रमुखों के दम पर बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार : कंवरपाल गुज्जर
BOL PANIPAT : 13 अगस्त, कांग्रेस अपनी राज्य इकाई का भी गठन नही कर पाई और आज हमने अपने आधे से अधिक विधान सभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न कर लिए है। ये शब्द शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार कंवर पाल गुज्जर ने स्थानीय अनाज मंडी में समालखा विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करते हुए कहे।
गुजर ने कहा की ये मोदी का स्वप्न था की हम पन्ना प्रमुख खड़े करे वो हो गया। उन्होंने कहा की पन्ना प्रमुख का रिकॉर्ड मंडल अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रधान मंत्री मोदी के पास भी होता है।
कंवर पाल गुर्जर ने आगे कहा की देश के विकास एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए पन्ना प्रमुख पूरी निष्ठा व लग्न से काम करे । पन्ना प्रमुखों के दम पर ही भाजपा देश व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी । करनाल लोक सभा में तीसरी बार भाजपा का सांसद तथा समालखा विधान सभा में भाजपा का विधायक पन्ना प्रमुख बनाएंगे
आज कंवरपाल गुज्जर कांग्रेस पर हमलावर नजर आए उन्होंने कहा की कांग्रेस नारों व भावनाओं पर वोट मांगती है भाजपा विकास पर , इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने का नारा दिया गरीबी तो किसी की हटी नही अलबत्ता कांग्रेस चुनाव जरूर जीत गई। दुर्भाग्य से इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव के लिए ये कहकर वोट मांगे की उसकी मां मर गई है इसको वोट दे दो।फिर राजीव गांधी की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या पर सहानुभूति पर वोट मांगे। कांग्रेस ने कभी नीति या कार्यों के आधार पर वोट नही मांगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने काम तथा विकास के आधार पर वोट मांगते है।
कंवर पाल गुज्जर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा की 1962 में कांग्रेस ने हजारों मिल भूमि चीन को तस्तरी में रख कर दे दी।राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा की वो कहते थे मैक मोहन रेखा बहुत महीन है पता ही भी चलता चीन ने कितनी भूमि हथियाई। कांग्रेस सरकार की हिम्मत ही नहीं होती थीं की सीमा वर्ती क्षेत्रों में कोई आधारभूत ढांचा खड़ा किया जाए। मोदी जी ने चीन तथा अन्य देशों के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में रोड , पुल तथा हवाई पट्टियों तक निर्माण करवा दिया।
कंवर पाल गुज्जर ने आगे कहा की 2014 के बाद से हम बदलते भारत के साक्षी बन रहे है।स्वदेशी तोपों से सलामी,स्वदेशी विक्रांत जल यान,स्वदेशी पनडुब्बी ये सब हम देख रहे है , चंद्रयान के प्रक्षेपण के गवाह हम बने है।
गुज्जर ने एक बार फिर कांग्रेस की घेरते हुए कहा की धारा 370 कांग्रेस ने ही लगाई थी और भाजपा ने हटाई । कांग्रेस को धारा 370 हटाने का भी दुख है बार बार इस पर सवाल खड़े करती है।गुज्जर ने कहा की मोदी ने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग परस्त कराया 2024 में मंदिर बन जाएगा।उन्होंने कांग्रेस को लपेटते हुए कहा की कांग्रेस ने राम मंदिर के विरोध में 32 वकील खड़े किए थे राम सेतु के विरोध में हलफनामा दिया था उन्होंने ने आगाह किया की ये कांग्रेसी बड़ी मायावी है फिर हनुमान तथा राम भगत का नाटक कर आपके पास आयेंगे आप सावधान रहना।
गुज्जर ने कहा की आज भारत सैनिक तौर पर मजबूत हुआ है आज भारत सर्जिकल स्ट्राइक तथा एयर स्ट्राइक करता है।सैनिकों के पास अपाचे,राफेल जैसे आधुनिक ,हथियार है।। सैनिकों का मनोबल ऊंचा है।
गुज्जर ने कहा की आज विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा आसमान छू रही है। भारत के प्रधानमंत्री को कोई राष्ट्राध्यक्ष बॉस बुलाता है,कोई पैर छूता है। अमेरिका का राष्ट्रपति तथा उनकी पत्नी हाथ पकड़ कर स्वागत करते है ये भारत की बढ़ती शक्ति व गौरव का प्रतीक है। गुज्जर ने फसल बीमा योजना,हर घर शौचालय ,हर घर नल से जल, आयुष्मान,चिरायु, 15000 रुपए मुआवजा तथा भावांतर योजना ,कोटिड सल्फेट ,नीम कोटेड यूरिया तथा नेनो यूरिया का भी जिक्र किया।
सम्मेलन के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सहित सभी मनचस्त लोगो ने भारत माता, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए गए। दीप प्रज्वलित किया गया ।इस दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे। सम्मेलन में मेरे बूथ का पन्ना प्रमुख मेरे देश को बदलेगा गाया गया जिसमे सभी मस्ती से झूम उठे।
सम्मेलन के संयोजक, भाजपा जिला अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कंवर पाल गुज्जर को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।।
मंच पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय छोकर , कुलदीप कौशिक तथा सुलेख डिड वाडा, सौरभ गुप्ता, संदीप गुप्ता, मंजीत डिकाडला, बलवान शर्मा, सुशील जिंदल,शिवकुमार रावल,कुलदीप जांगडा तथा राधेश्याम जिंदल आदि मौजूद रहे। सांसद संजय भाटिया ने उद्बोधन में कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीड है।पन्ना पहचान पत्र पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता की पहचान है इस पन्ना प्रमुख का कार्ड आपका पहचान पत्र है ये किसी अन्य स्थान पर जाने पर किसी भी दिक्कत के लिए वहां के संगठन से मदद मांगने पर आपके काम आएगा ये एक किस्म से आपकी सुरक्षा छतरी है। सांसद संजय ने कहा की पन्ना प्रमुख मेरी जान है मैं सदैव पन्ना प्रमुखों के लिए उपलब्ध रहूंगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की पन्ना प्रमुख के दम पर देश व प्रदेश में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी।पन्ना प्रमुख विधान सभा तथा लोक सभा चुनाव में अहम भूमिका अदा करेगा। डा अर्चना विपक्षी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गैंग बताया।
अर्चना ने आगे कहा की भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया,धारा 370 हटाई तथा अब एक समान नागरिक संहिता लेकर आने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा की भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है।
अर्चना ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा की पहले सभी पार्टियां 24 घंटे बिजली देने का वादा करती थी अब भाजपा ने प्रदेश में 24 घंटे बिजली दे कर उनका ये मुद्दा भी छीन लिया।
उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों का आह्वान किया की विकास की इसी गति को बनाए रखने तथा देश का गौरव बढ़ाने के पूरी लगन से काम करे ताकि प्रधान मोदी को अब की बार 350 से 450 तक स्थान प्राप्त हो।
अर्चना ने अपने उद्बोधन में कहा की कांग्रेस तो अभी तक अपने जिला अध्यक्ष भी नही बना पाए वो हमारा मुकाबला क्या करेगी।उन्होंने पन्ना प्रमुखों का कहा की आप पूरी लगन से काम कर देश भक्ति का परिचय दे ताकि केंद्र और राज्य में तीसरी बार भाजपा सरकार बन सके ।

Comments