Friday, July 24, 2026
Newspaper and Magzine


अनिश्चितकालीन हड़ताल के 41 वे दिन निकाली तिरंगा यात्रा 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 14, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी, हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हरियाणा राज्य के सभी सरकारी विभागों के लिपिक वर्ग की अनिश्चितकालीन हड़ताल 41वें दिन में पहुंच गई है। आज CAWS की राज्य कार्यकारिणी के अनुरोध पर पानीपत जिले में भव्य रूप में अनुशासन तरीके से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें केवल और केवल देशभक्ति के नारे ही प्रयोग में लाए गए। तिरंगा यात्रा में पूरा पानीपत जिला देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया । यह यात्रा धरना स्थल से शुरू होकर रेलवे रोड वाया जी टी रोड से वापिस धरना स्थल पर समाप्त हुई । तिरंगा यात्रा के दौरान caws के साथियों ने मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस को रास्ता दिया और किसी भी प्रकार से सामान्य जन को असुविधा न होने दी। एसोसिएशन के जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने बताया कि 41 दिन बीत जाने के पश्चात भी सरकार ने हमारी मांग को लेकर कोई निर्णय नहीं किया है । इससे सरकार की मंशा साफ हो गई है कि वह कर्मचारी विरोधी है और वह कर्मचारियों के हित एवं अधिकारों को दबाकर उनका शोषण जारी रखेगी तथा उसे हरियाणा की जनता की परेशानियों से भी कोई मतलब नहीं है। सरकार में बैठे लोग सत्ता के नशे में चूर हैं। इसलिए इन सत्ताधीशों को लिपिकीय वर्ग का शोषण, उनकी पीड़ा दिखाई नहीं देती।
भूख हड़ताल की निरंतरता में आज हरियाणा परिवहन विभाग, पानीपत के कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। इस अवसर पर महासचिव अरविंद शर्मा,  निशू हुड्डा, पूजा मलिक,  पूनम,  सोनिया रोमित,  सुशील कुमार,  रिंकू रोहिल्ला, संदीप, सुनील, राजेश राठी,  खड़क सिंह  निशांत इत्यादि मौजूद रहे।

Comments