Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 15, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : जी टी रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी इकाई, एनएसएस इकाई, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं संस्कारशाला क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 77 वां स्वतंत्रता दिवस गवर्निंग बॉडी के आदरणीय मेंबर्स युधिष्ठिर मिगलानी, विपुल नागपाल , रवि गोसाईं , अशोक मिगलानी , उप-प्राचार्या प्रो. रंजना शर्मा एवं सभी शिक्षक गण के द्वारा   देश का तिरंगा झंडा कॉलेज के प्रांगण में लहरा कर पूरे धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने अपने संदेश में बताया  कि स्वतंत्रता दिवस देश भर में किसी उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।पूरे देश में आजादी के जश्न को भव्य रूप देने की जोर शोर से तैयारी की जा रही है।सभी प्रमुख इमारतों और स्थानों को तिरंगे की रोशनी से बिल्कुल दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। इसी के तहत् हमारे महाविद्यालय में भारतीय ध्वज लहरा कर और मिठाई बांट कर आजादी की 76 वीं वर्षगांठ को मनाया गया। प्रो रंजना शर्मा  ने कहा कि आजादी का उत्सव हर  साल मनाया जाता है ताकि हमारी आज की पीढ़ी के बच्चे या जान सके कि भारत को आजादी दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को कितने संघर्षों एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। अंग्रेजों की गुलामी से आजादी पाना भारत के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था लेकिन भारतीयों के अथक प्रयासों और दृढ़ निश्चय से देश स्वतंत्र हुआ। सभी देशवासियों के लिए यह गौरव का क्षण होता है जिसे लोग राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर मनाते हैं। चलेगा। इस अवसर पर टीचिंग  एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Comments