Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, पानीपत सिटी में खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए गए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 28, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 28 अक्टूबर। आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, पानीपत द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच हेतु विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान डॉ. विक्रम पचिसिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पानीपत द्वारा पानीपत सिटी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के पाँच नमूने लिए गए।

लिए गए खाद्य नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच हेतु प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत, रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों एवं विनियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर निगरानी एवं जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाएं।

Comments


Leave a Reply