Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


सावन जोत शोभा यात्रा कल

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 16, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 16 अगस्त 2023, श्री माॅं गंगे सावन जोत समिति, तहसील कैम्प, पानीपत द्वारा आयोजित पहली सावन जोत  शोभा  यात्रा कल निकाली जाएगी । यह  शोभा  यात्रा सांय 6 बजे वृंदा एन्कलेव, पानीपत से प्रारम्भ होकर फतेहपुरी चौंक से होते हुए श्री हनुमान मन्दिर, लोधी पार्क के पास, पटेल नगर, पानीपत में सम्पन्न होगी। इस  शोभा यात्रा में ढोल नगाड़ा , बैण्ड के साथ साथ ढेर सारे देवी देवताओं की झांकियां भी दिखाई जाएंगी । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य रूप से सासंद संजय भाटिया,सासंद  कृष्ण लाल पंवार, विधायक प्रमोद विज,विधायक महीपाल ढांडा व मेयर अवनीत कौर उपस्थित रहेंगे ।  19 अगस्त शनिवार को सायं 7 बजे हरिद्वार में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा जिसमें ज्योति प्रचण्ड श्री अरुण दास जी महाराज, महन्त, स्वामी जगन्नाथ धाम ट्रस्ट, हरिद्वार के कर कमलों से होगा । महामाई का गुणगान महंत हरबंस लाल बंसी व आशीष बन्सी दिल्ली वाले करेंगे।चौंकी के उपरांत विशाल भंडारा भी किया जाएगा । दिनांक 20 अगस्त 2023 को श्री रामस्वरूप ब्रह्मचारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत समिति, श्री रामस्वरूप आश्रम, हरिद्वार व महन्त ऋशीष्वरानंद जी महाराज, श्री चेतन ज्योति आश्रम, हरिद्वार के पावन सानिन्ध्य में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह  शोभा   यात्रा श्री चेतन ज्योति आश्रम, निकट सूखी नदी, भूपतवाला, हरिद्वार से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए हर की पौड़ी पर गंगा मैया की आरती के पश्चात  सम्पन्न होगी। इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालू हिस्सा लेंगे । यह सारी जानकारी समिति के प्रधान सुभाष  गुलाटी ने दी । इस मौके पर भीम सचदेवा, राज कुमार पाहवा, विपिन चावला, यश माटा, सुरेश कामरा,हरीश  काठपाल, राज कुमार पाहवा, जय भगवान ग्रोवर, प्रीतम दास बतरा, भगवान दास गंगवानी, हरीश  आनन्द, सतकरतार आनन्द, यश  माटा, राजू वर्मा, धर्मपाल चोपड़ा, प्रेम मल्होत्रा, तरूण सलूजा, कमल नयन वर्मा,शिन्टु आहूजा , राकेश  गंगवानी, वेद नारंग, तरूण चावला, अरूण नन्दवानी, दीपक सलूजा, डिम्पी कालड़ा, राधेश्याम  नासा, सन्नी मदान, ललित मिड्ढा, ओम प्रकाश चुघ, निन्दी मिड्ढा, नरेश  सोनी, गौरव सहगल, लक्की चावला, दीपक गंगवानी, विनोद कुकरेजा मुख्य रूप से उपस्थित थे ।  

Comments