Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के पावन अवसर उद्घाटन समारोह पर डी.ए.वी.पी.पी.एस. की छात्राओं ने दी भव्य प्रस्तुति 

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 11, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT आर्य समाज माॅडल टाऊन, पानीपत आर्य समाज के 150 वें स्थापना वर्ष के पावन अवसर उद्घाटन समारोह पर डी0ए0वी0पी0पी0एस0 की छात्राओं ने दिनांक 11 अगस्त 2024 को अपनी भव्य प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि पद्मश्री पूनम सूरी , द्वारा अध्यक्ष डीएवी कॉलेज कमेटी, दिल्ली छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की गई। आधुनिक युग के दयानंद पद्मश्री पूनम सूरी द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित करना अपने आप में सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद ने समाज से बुराइयों का उन्मूलन करके समाज का उत्थान किया था। आज आधुनिक युग में उन्हीं के पदचिन्हों  पर चलकर पद्मश्री पूनम सूरी आर्य समाज की महत्ता बढ़ा  रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम हम स्वयं की बुराइयों को दूर करके ही समाज एवं देश की उन्नति में अपना सहयोग दे सकते हैं। स्वामी जी के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और देश एवं समाज को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में अपना सहयोग दें। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा जी ने पद्मश्री श्री पूनम सूरी का बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु हार्दिक धन्यवाद किया और आश्वासन दिलाया कि स्कूल हमेशा समाज एवं देश की उन्नति में सहयोग के लिए प्रयासरत रहेगा।

Comments