Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या की ब्लाइंड वारदात का पर्दाफ़ाश.आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 23, 2023 Tags: , , , , ,

शराब पीने के दौरान गाली गलौच करने व बीड़ी ना देने से खफा होकर की थी चौकीदार जयमल की हत्या.

BOL PANIPAT:23 अगस्त 2023 , थाना मतलौडा पुलिस ने गांव मतलौडा निवासी चौकीदार जयमल 66 की हत्या की ब्लाइंड वारदात को पर्दाफास करते हुए मतलौडा निवासी आरोपी नीरज पुत्र केहर सिंह को मंगलवार देर शाम कवि रोड से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।

थाना मतलौडा प्रभारी ट्रैनी आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि थाना में गांव मतलौडा निवासी राजेंद्र पुत्र जयमल ने शिकायत देकर बताया था कि उसका पिता जयमल 66 गांव निवासी ठेकेदार रणबीर के पास जोहड़ पर चौकीदार के रूप में काम करता था। उसका पिता जयमल 15 अगस्त की देर शाम करीब 8 बजे घर से जोहड़ पर गया था। 16 अगस्त की सुबह उसे सूचना मिली की उसके पिता का शव जोहड़ में तैर रहा है। उसने जाकर शिनाख्त की तो शव उसके पिता का ही था, जिसके सिर में चोट के निशान थे। उसे शक है कि उसके पिता की अज्ञात आरोपियों ने चोट मारकर हत्या कर शव जोहड़ में फैंका है। शिकायत पर थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

थाना मतलौडा प्रभारी ट्रैनी आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना मतलौडा पुलिस अपने सभी सोर्स एक्टिव कर आरोपियो की धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी। पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर आरोपी नीरज पुत्र केहर सिंह निवासी मतलौडा को कवि रोड पर रजवाहे के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने गांव निवासी साथी आरोपी अजय पुत्र महाबीर के साथ मिलकर चौकीदार जयमल की हत्या करने बारे स्वीकारा।
पुलिस पूछताछ में आरोपी नीरज ने बताया कि उसकी अजय के साथ काफी समय से दोस्ती है। 15 अगस्त की देर शाम अजय उसको बाइक लिए गांव में 100 नंबर चौक पर मिला। जहा पर उन दोनों ने शराब पार्टी करने की योजना बनाई। देर शाम करीब 9 बजे आरोपी नीरज साथी आरोपी अजय के साथ बाइक पर बाइपास रोड पर गउशाला के पास शराब ठेके पर गया। आरोपी नीरज को वहा पर गांव नारा निवासी साथी प्रदीप मिल गया। उसने प्रदीप को 15 अगस्त की पार्टी देने के लिए कहा तो प्रदीप ने शराब ठेके से शराब की एक बौतल दिलवा दी। आरोपी नीरज व अजय ठेके से शराब की दो बौतल लेकर व गांव में अड्डे के नजदीक से खाने को सामान लेकर दोनों बाइक से कवि रोड पर जोहड़ पर बने बरामदे पर पहुंचे। जहा पर चौकीदार जयमल मिला। जयमल ने दोनों को वहा शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने जयमल को शराब पीने का प्रलोभन दिया। शराब पीने के दौरान आरोपी नीरज ने चौकीदार जयमल से बीड़ी पिलाने के लिए कहा तो जयमल ने मना करने के साथ ही गाली देकर बात की। तभी आरोपी नीरज ने साथी आरोपी अजय के साथ मिलकर चौकीदार जयमल से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जयमल का सिर पकड़ कर दिवार के कोने में मारा। जयमल के सिर से खून निकलने लगा तो दोनों आरोपियों ने घसीटकर उसको जोहड़ में फैंक दिया और बाइक सहित मौके से फरार हो गए थे।

थाना मतलौडा प्रभारी ट्रैनी आईपीएस मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने व फरार इसके साथी आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने आरोपी नीरज को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments