आजादी के रंग कलाकारों के संग
BOL PANIPAT : पंखों की उड़ान की तरह यूनिवर्स ऑफ आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में कलाकारों को पेंटिंग ब्रश और विभिन्न रंगो संग अपनी चित्रकारी को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। जिसमें पूरे भारत से विभिन्न प्रोफेशनल व हॉबी कलाकारों ने भाग लिया। महाराष्ट्र,पंजाब,उत्तर प्रदेश, वैस्ट बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, मेघालय,राजस्थान, तमिलनाडु और बिहार संग सभी कलाकारों की पेंटिंग भारतीय राष्ट्रवाद विषय पर आधारित रही।

प्रदर्शनी पूरी तरह ऑपन मीडियम थीम पर थी। जिसमें कलाकारों ने अपनी रुचि अनुसार ऑयल कलर्स, मिक्स मीडिया, अक्रैलिक, वॉटर व पोस्टर कलर्स, जैल पैन, और ओपेक मीडिया का प्रयोग किया। इसके अतिरिक्त डिजिटल ऑर्ट एवं फोटोग्राफी का भी प्रदर्शनी में अहम स्थान रहा। कलाकारों की पेंटिंग्स ऑनलाइन माध्यम से प्रदर्शित की गई। विनर्स को सर्टिफिकेट एवं मैडल से सम्मानित किया गया। रजत देय, एलडोरा बैटस्य, रीमा, और राजेश राज संग अन्य बैस्ट पेंटिंगस के आधार पर कलाकारों को विनर्स की श्रेणी में रखा गया।

यूनिवर्स ऑफ आर्ट फाउंडेशन की “फाउंडर डायरेक्टर कीर्ति गाबा” ने कलाकारों को भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि पूरा अगस्त महीना विभिन्न कलाकारों संग इस पेंटिंग की आजादी संग मनाया।

Comments