Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा में की छोटे कचरा संग्रहण केंद्र बनाने की माँग.

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 29, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :-विधानसभा मानसून सत्र का अंतिम दिन पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने की HSVP के 10 साल पुराने सेक्टरों को रखरखाव के उद्देश्य से नगर निगम को जल्द सौंपने की सरकार से अपील की इसके उपरांत विधायक विज ने सदन के समक्ष दूसरी माँग अन्य शहरों की भांति पानीपत में भी Pre Fabricated Drainage System को अपनाने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शहर में छोटे कचरा संग्रहण केंद्र बनाने की मांग की एवं मंत्री से पूछा कि सफाई की यह व्यवस्था कब तक लागू हो जाएगी I विधायक की मांगों का जबाव कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मंत्री कमल गुप्ता की अनुपस्थिति में देते हुए बताया कि पानीपत में सफाई की व्यवस्था को ठीक करने हेतु हुड्डा के पास दो सीवर क्लीन मशीन , ग़म रूट, दस्ताने और सफाई के अन्य साधन है ,और समय समय पर सफाई हेतु टेन्डर लगाए जाते है I विधायक की अन्य मांगों को शीघ्र माना जाएगा और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा I

Comments