Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर खुशी का माहौल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 1, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र मुकुल ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपनी जगह बना कर अपने परिवार व विद्यालय का गौरव बढ़ाया । चैंपियनशिप का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 27 अगस्त तक से 29 अगस्त तक गुरु गोविंद सिंह स्कूल में हुआ । मुकुल की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रबंधन समिति ने ढेरों शुभकामनाएं दी ।प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए भी अच्छे अवसर प्रदान किए जाते हैं और बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है । चेयरमैन अतुल जैन व डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी मुकुल, उसके परिवार, खेल प्रशिक्षक उमेद और शिक्षिका निधि व सुमिता को बधाई दी ।

Comments