Friday, October 23, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में “ हवन-अनुष्ठान” के साथ शैक्षणिक सत्र 2022-23 का मंगलमयी आगाज

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 1, 2022 Tags: , , , ,

बीएससी, बीकॉम और बीए की कक्षा विधिवत प्रारम्भ

सम्पूर्ण विकसित एवं संस्कारी नागरिक देश को प्रदान करना एसडी संस्था का उद्देश्य: डॉ अनुपम अरोड़ा

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में सत्र 2022-23काहवन एवं अनुष्ठान से विधिवत आगाज हो गया. एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि) के प्रधान अनूप गर्ग,एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान पवन गोयल,उप प्रधान मनोज सिंगला,जनरल सेक्रेटरी तुलसी सिंगला, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा,समस्त टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यो तथा नए एवं पुराने विद्यार्थियो ने हवन एवं अनुष्ठान में श्रद्धा से भाग लेकर नए सत्र का आगाज किया. हवन की सम्पूर्ण विधि को गंगा धाम मंदिर से पधारेपंडित शिव पाराशर एवं उनके सहयोगियों ने सम्पूर्ण किया. मंत्रौच्चारण एवं शलोकों के पावन गायन-पाठन ने कॉलेज का माहौल अत्यंत पवित्र एवं ओजस्वी बना दिया. हवन की अग्नी में सभी के कल्याण एवं खुशहाली की कामना की गई औरमाँ सरस्वती से सभी के जीवन में ज्ञान के प्रकाश का आह्वान किया गया. हवन के सफल आयोजन के पश्चातकॉलेज में प्रवेश पाए नए छात्र-छात्राओं कोकॉलेज की लाइब्रेरी, विस्तृत कंप्यूटर लैबस, खेल के मैदान, ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल, विज्ञान की प्रयोगशालाओं, कैंटीन की सुविधा, कॉलेज प्रशासन, कॉलेज में उत्पन्न किसी भी समस्या में वे किससे संपर्क करे आदि विषयों पर विस्तार से बतायाऔर समझाया गया. इसी के साथ कॉलेज में विधिवत कक्षाए प्रारम्भहो गई है. हवन के पश्चात सभी को प्रसाद स्वरूप लड्डू दिए गये. 

एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि) के प्रधान अनूप गर्ग ने प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष बधाई देते हुए कहा की नियमित प्रवेश पाकर शिक्षा ग्रहण करने का अलग ही फायदा और आनंद है. नियमित रूप से पढने वाला छात्र जीवन के नियमो, अनुशासन, अपने दायित्वों और उज्जवल भविष्य के बारे में अच्छे से जान पाताहै. जो विद्यार्थी नियमित कक्षाएं लगाता है, अनुशासन में रह कर कॉलेज की सुविधाओं का लाभ उठाता है उसे जीवन में सफलता अवश्य मिलती है.     

एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान पवन गोयल ने कहा की शिक्षा-दीक्षा से पावन कोई कार्य नहीं है. एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी अपने हर छात्र-छात्रा के लिए निरंतर चिंतनशील है की उन्हे हर क्षेत्र में अच्छी से अच्छी शिक्षा एवं मार्गदर्शन मिले. शुभ आगाज हमेशा हम सभी में एक नई चेतना एवं प्राण फूंकता है. एसडी कॉलेज ने सैदेवशिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए है और उन्हे पूर्ण विश्वास है की यह सिलसिला यूं ही बरकरार रहेगा. उन्होनें नए सत्र के शुभारंभ पर सभी को बधाई दी और पूरे जूनूनसे काम करने का आह्वान किया. नए विद्यार्थियो के बारे बोलते हुए उन्होनें कहा की हर विद्यार्थी को कॉलेजकी किसी न किसी गतिविधि में भाग जरुर लेना चाहिए. कॉलेज में पढ़ने का अर्थ सिर्फ किताबों में उलझेरहना नहीं है बल्कि कॉलेज में होने वाली अन्य गतिविधियों काहिस्सेदार होना भी है. इसी से हमारा व्यक्तित्व बनता है.

      प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ाने कहा की एसडी पीजी कॉलेज की हरियाणा में एक अलग पहचान है. गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा देना, सामाजिक समरसता का भाव हर विद्यार्थी में पैदा करना, संस्कारों को उनमे कूट-कूट कर भरना, व्यक्तित्व के बहुमुखी विकास को प्राप्त करना आदि कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने के भिन्न आयाम है. कॉलेज सिर्फ पढे-लिखे और कामयाब युवा ही समाज एवं देश को नहीं देता बल्कि सही मायनों में पूर्ण विकसित एवं संस्कारी नागरिक भी देश को प्रदान करता है. एसडी संस्था का उद्देश्य भी यही है और इसीलिए हर नए सत्र की शुरुआत हवन-यज्ञ के साथ की जाती हैजो शिक्षा का ही एक अटूट हिस्सा है. मूल्य-विहीन ज्ञान एवं शिक्षा को ग्रहण करने का कोई औचित्य नहीं है इसीलिए कॉलेज नैतिक समावेश के तहत अपने विद्यार्थीयो को शिक्षा प्रदान करता है.

एसडी पीजी कॉलेज प्रबंधकारिणी के उप प्रधान मनोज सिंगला ने अपने आशीर्वचन में कहा की एसडी कॉलेज ने सदैव शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में नई एवं स्वस्थ परंपराये शुरू की है. कॉलेज अपने छात्र-छात्राओ के माध्यम से समाज और राष्ट्र के कल्याण की परिकल्पना करता है.

      इस अवसर पर कॉलेज के टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य हवन के दौरान मौजूद रहे जिनमे प्रो नरेंद्र कौशिक,डॉ मुकेश पुनिया, प्रो मुकेश गुप्ता, प्रो अन्नू आहूजा, डॉ एसके वर्मा, डॉ सुशीला बेनीवाल,प्रो मयंक अरोड़ा, डॉ राकेश गर्ग, दीपक मित्तल आदि शामिल रहे. हवन उपरांत सभी को प्रसाद स्वरूप लड्डू वितरित किए गए.

Comments