Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित प्रथम तल से लेकर पांचवे तल तक दौरा कर निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 1, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 1 सितम्बर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित प्रथम तल से लेकर पांचवे तल तक दौरा कर निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को लेकर नगराधीश राजेश सोनी को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और सभी तलों पर जो-जो नोडल अधिकारी लगाए गए हैं उन्हें जिला प्रशासन की ओर से विशेष हिदायतें जारी करें कि लघु सचिवालय में सफाई का विशेष ख्याल रखें और समय-समय पर अपने तल का दौरा कर रिपोर्ट दें।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिन-जिन विभागों में कण्डम सामान पड़ा है। उनकी नियमानुसार बोली करवाकर कण्डम करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।

Comments