Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के एनएसएस कार्यकर्ताओं ने ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथान में भाग लेकर समाज को किया नशे के खिलाफ जागरूक 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 2, 2023 Tags: , , , ,

100 एनएसएस कार्यकर्ताओं ने लिया साइकिल यात्रा में हिस्सा  

हरियाणा को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने व लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया है सरकार ने: डॉ अनुपम अरोड़ा 

BOL PANIPAT , 02 सितम्बर.

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की एनएसएस यूनिट्स के लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन में आयोजित नशा मुक्त हरियाणा साईकल यात्रा में भाग लेकर नशे के खिलाफ अभियान को जन-जन तक पहुँचाया और अपने सामाजिक बोध का बखूबी निर्वाह किया. पानीपत जिला प्रशासन द्वारा ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथान का स्वागत और मार्गदर्शन किया गया जिसमे बतौर अतिविशिष्ट उपस्थिति उपायुक्त पानीपत वीरेंद्र दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुडा, पुलिस अधीक्षक विजय सिंह शेखावत, डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट, पानीपत विधायक (शहरी) प्रमोद विज, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, चाँद भाटिया आदि की रही. प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और कॉलेज एनएसएस प्रभारी डॉ राकेश गर्ग की अगुआई में एनएसएस कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन पानीपत में साईकल यात्रा में भाग लेकर समाज में बढ़ते नशे के प्रकोप से सभी को बचने का सन्देश दिया. विदित रहे कि माननीय मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ने इस साइकिल यात्रा का शुभारम्भ 1 सितम्बर को करनाल जिले से किया था और यह यात्रा 24 जिलों से गुजरकर 25 सितम्बर को यमुनानगर में समाप्त होगी. इस यात्रा का उद्देश्य समाज में फैलते नशे के जहर से समाज को निकालना और उन्हें जागरूक बनाना है. कॉलेज की एनएसएस इकाइयां वैसे भी प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से नशे से मुक्ति विषय पर सेमिनारो और संगोष्ठियों को आयोजित करती रही है. 

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने एनएसएस कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इंसान में इंसानियत, समुदायवाद और आपसी सदभाव के भाव पैदा करता है. युवा अवस्था में अच्छे कार्य करने की क्षमता और ताकत सबसे ज्यादा प्रबल होती है और एनएसएस के इन साईकल सवारों ने इसी बात को सिद्ध किया है. उन्हें उम्मीद और पूरा भरोसा है कि एनएसएस का हर कार्यकर्ता देश और समाज की प्रगति में सहायक होगा और समाज में व्याप्त बुराइयों और नशे के विरुद्ध इसी प्रकार से लड़ेगा एवं दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा. सरकार ने हरियाणा को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने व लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया है. 

डॉ राकेश गर्ग ने कहा कि नशा एक बेहद खतरनाक चीज़ है. मानव स्वास्थ्य पर इसके बहुत खतरनाक प्रभाव होते है. नशा करने वालों को समय रहते इसे छोड़ देना चाहिए अन्यथा बहुत देर हो जायेगी. आज नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवारों को भी बर्बाद करता जा रहा है.  हम सभी को मिलकर नशे के कारोबारियों की सूचना नारकोटिक्स विभाग एवं प्रशासन को देनी चाहिए. हमें यह भी प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि न तो हम नशा करेंगे और और न ही किसी को नशा करने के लिए प्रौत्साहित करेंगे. कॉलेज के एनएसएस कार्यकर्ता विकास अग्रवाल की तारीफ़ करते हुए उन्होनें कहा कि वर्तमान में हमें विकास जैसे कार्यकर्ता चाहिए जिसने दिल्ली के राजघाट से पानीपत तक पैदल यात्रा की और लाखों लोगों को नशे के विरुद्ध जगाया.

Comments