विमेन सेल व कानूनी प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
BOL PANIPAT : आई .बी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने बताया कि यह हमारे लिए बड़ा ही हर्ष व सम्मान का विषय है कि हमारे महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से इस कॉलेज का नाम रोशन किया है इन ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में हमारे सभी छात्र भाग लेकर दूसरे छात्र छात्राओं को भी प्रेरित कर रहे हैं उन्होंने बताया कि हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में सफलता का क्रम निरंतर जारी है पिछले दिनों में घोषित हुए विभिन्न कॉलेज के प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे
1. रोहित जोशी (बी.सी.ए. प्रथम वर्ष) ने गोस्वामी गणेश दत्त धर्म कॉलेज द्वारा आयोजित ‘स्लोगन राइटिंग’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन (एम.कॉम. द्वितीय वर्ष), दिशा सोनी (बी.ए. तृतीय वर्ष) द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया |
2. प्रीति (बी बी ए फाइनल ईयर) द्वारा एक एस. ए. जैन पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान
3. रोहित जोशी (बी.सी.ए . प्रथम वर्ष) व शालिनी (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष) द्वारा सरस्वती महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित पेंटिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान |
कानूनी प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ किरण मदान ने छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया | डॉ. पूनम मदान ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी | इसके अतिरिक्त कमेटी के अन्य सदस्यों प्रो. रीतिका जताना, प्रो. करुणा सचदेवा, प्रो. आकांक्षा, प्रो. सुखजिंदर व प्रो. राहुल का मुख्य योगदान रहा |

Comments