घर से मोबाइल चोरी करने वाला नाबालिग आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 07 सितम्बर 2023, थाना शहर पुलिस ने लक्ष्मी नगर में मकान से मोबाइल चोरी करने वाले नाबालिग आरोपी को बस स्टेंड के सामने से गिरफ्तार किया।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना शहर में दीपक निवासी सीतापुर यूपी हाल किरायेदार लक्ष्मी नगर ने शिकायत देकर बताया था कि 5 सितम्बर की देर रात अज्ञात चोर कमरे में घुसकर उसका मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना पर बस स्टेंड के सामने से नाबालिग आरोपी को चोरीशुदा उक्त मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया। डिटेन करने पर नाबालिग आरोपी ने बताया वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने रात के समय एक घर में घूसकर उक्त मोबाइल फोन चोरी किया। नाबालिग आरोपी चोरीशुदा मोबाइल फोन को बेचने के लिए बुधवार को बस स्टेंड के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर बुधवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया।

Comments