Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


बस की बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. दो बैटरी व वारदात में प्रयोग किया साइकिल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अप्रैल 2023, सीआईए वन की टीम ने लघु सचिवालय के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे खड़ी बस से बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को बीती देर साय बरसरत रोड पर गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुमित पुत्र प्रेम सिंह निवासी कुटानी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बस से बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी चोरीशुदा बैटरी को साइकिल पर रखकर बेचने के लिए वीरवार को देर साय ग्राहक की तलाश में बरसरत रोड पर गंदा नाला के पास घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफतार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दोनों बैटरी व वारदात में प्रयोग किया साइकिल बरामद कर आरोपी सुमित को आज माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात बारे थाना शहर में धीरज निवासी ईदगाह रोड माडल टाउन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना शहर में धीरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी ईदगाह रोड माडल टाउन ने शिकायत देकर बताया था कि वह पाल ट्रेवल्स व जसगुन ट्रेवल्स में मैनेजर के रूप में काम करता है। 16 अप्रैल की शाम ड्राइवर कुलदीप निवासी गाबा कॉलोनी ने लघु सचिवालय के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे बस नंबर HR 67C 0009 खड़ी की थी। ड्राइवर कुलदीप सुबह आकर बस को स्टार्ट करने लगा तो स्टार्ट नही हुई। जांच करने पर बस की दोनों बैटरी नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय बस की दोनों बैटरी चोरी कर ले गए। धीरज की शिकायत पर थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments