नशे की लत ने बनाया बाइक चोर. चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 08 सितम्बर 2023, पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल टीम ने बापौली मंडी में एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दलजीत निवासी कामी सोनीपत के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट सेल टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी दलजीत ने बताया वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी को उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी दलजीत के खिलाफ पहले भी सोनीपत में दो व कुरुक्षेत्र में एक चोरी की वारदात का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी दलजीत के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी दलजीत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डीलक्स बाइक पर बापौली मंडी में घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दलजीत पुत्र राजकुमार निवासी कामी सोनीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 28 अगस्त को बापौली अड्डे पर एक दुकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में रविशंकर निवासी रायमाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments