Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


परचून की दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी काबू. 64 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जुलाई 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात मोहन कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि थाना की एक टीम सोमवार की देर रात गश्त के दौरान गांव नांगल खेड़ी बस स्टाप पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि चौटाला रोड पर गउशाला के सामने स्थित मोहन कॉलोनी में परचून की दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक पर दबिश देकर शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 64 बौतल अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहनलाल पुत्र बदलुराम निवासी सिवाह के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments