Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


नया 2 दिन पुराना 100 दिन – राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 9, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT – अरब देश कतर से पहुंचे विकास मेहता ने पीसीसी अकादमी में शिरकत की ! विकास मेहता पीसीसी एकेडमी से शिक्षा लेकर आज कतर देश में नौकरी कर रहे हैं। विकास मेहता ने पीसीसी एकेडमी पहुंचकर अपने गुरु राजीव परुथी का आशीर्वाद लिया एवं अपने भारत देश में आते ही सबसे पहले पीसीसी एकेडमी में शिरकत की और अपनी यात्रा एवं अपना अनुभव एकेडमी के सभी विद्यार्थियों के साथ सांझा किया। इस मौके पर राजीव परुथी ने विकास को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं सभी बच्चों के सामने कक्षा में कहा कि ऐसे होनहार बच्चों की वजह से शिक्षक का सम्मान बढ़ता है। विकास अंग्रेजी भाषा का ज्ञान प्राप्त करने के पश्चात आज विदेश में सफलतापूर्वक अपनी नौकरी कर रहे हैं ।उन्होंने अंग्रेजी भाषा के महत्व को बड़ी बारीकी से समझाया। उन्होंने सभी बच्चों को अपील करते हुए कहा कि यदि आप भी विदेश जाएं तो बिना अंग्रेजी भाषा का ज्ञान लिए मत जाएं । इसको विषय को थोड़ा सा सीरियस होकर लेना चाहिए क्योंकि बिना अंग्रेजी भाषा ज्ञान के विदेश में आप नौकरी बिल्कुल भी नहीं पा सकते हैं। इस मौके पर राजीव परुथी ने कहा यदि विद्यार्थी अच्छा है तो शिक्षक का नाम उच्च स्तर पर जाता है। बच्चों ने विकास मेहता से काफी सवालों के जवाब मांगे। विकास ने बड़े अच्छे ढंग से सभी बच्चों के सवालों के जवाब दिए । इस मौके पर राजीव परुथी ने कहा कि जीवन में इंसान को कभी हार नहीं माननी चाहिए। हमें पुराना वक्त नहीं भूलना चाहिए और हमें पुराने रिश्तों को दिल से निभाना चाहिए। राजीव के अनुसार किसी ने सत्य कहा है पुराना 100 दिन नया 2 दिन। इस बात से हमें यह सीखना चाहिए कि हमें पुराने रिश्तों को जोड़ कर रखना चाहिए । विकास मेहता के पहुंचने पर अकादमी के सभी विद्यार्थियों ने एवं शिक्षकों ने उसका सम्मान किया एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पलक सहगल संजना धमीजा सिमरन प्राची ममता आदि बच्चे मौजूद रहे।

Comments