Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


गुरु नानक जयंती पर बच्चों ने किया गुरुद्वारे में भ्रमण

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 25, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल के प्री-नर्सरी से के.जी के विद्यार्थियों को गुरु पर्व के उपलक्ष पर मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा गुरु रामदास सिंह साहेब में भ्रमण करवाया गया । वहां बच्चों को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के विषय में अवगत कराया गया । उनके जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओं और उपदेशों की जानकारी दी गई । बच्चों ने शबद- कीर्तन और गुरबाणी का आनंद लिया और गुरु का प्रसाद व लंगर भी छक्का । बच्चों के साथ उनकी अध्यापिकाएं प्रभजोत, सीमा, प्रियंकाभी गई । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी और गुरु नानक देव जी के बताएं उपदेशों और शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रेरित किया । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए कहा। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी।

Comments